पिथौरागढ़, सितम्बर 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बलुवाकोट थाने में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने थाने में पहुंचकर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013, किशोर न्याय अधिनियम, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। साथ ही बलुवाकोट थाने में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों से संबंधित क्यूआर कोड के बैनर भी लगाए गए। बाद में सचिव ने स्थाई लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के पैम्फलेट वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...