पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के पुनेड़ी में एक किशोरी को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को 13 वर्षीय मानसी पुनेड़ा खाना खाने के बाद घर के बाहर कुर्सी में बैठी हुई थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. अब्दुल, एनओ मनोज लुंठी, फार्मासिस्ट कमल कठायत ने किशारी को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में युवती का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...