पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बेरीनाग के आनंदपुर पिनारी में तीसरे दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। तीसरे रामलीला मंचन का शुभारंभ धनुष यज्ञ के दृश्य से हुआ। इसमें विभिन्न राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभी असफल रहे। भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष उठाकर उसे भंग कर दिया, इस दृश्य से पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के जयमाला का मंचन हुआ। जयमाला के बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। इस दौरान आदर्श रामलीला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश पंत, उपाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, व्यवस्थापक सुरेश चंद्र पंत, सचिव कमल पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ...