पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 24 जुलाई शुक्रवार को सुबह बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मंगलवार को जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां व संस्थान प्रतिभाग करेंगे। इनके माध्यम से अप्रेंटिस ट्रेनी, ऑपरेटर, कलेक्शन ऑफिसर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, इंटर्नशिप, टीम लीडर, मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, लाइफ मित्र, अभिकर्ता, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स मैनेजर,डेवलपमेंट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...