पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में यहां की सांस्कृतिक विरासत हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को घरों में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने पांच अनाज से तैयार हरेला को अपने ईष्ट व आराध्य देवी को अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मां-बहनों से परिजनों का हरेले से सिर पूजन कर उनकी खुशहाली की कामना की। नगर में हरेला पर्व की धूम रही। सुबह उठकर लोगों ने पवित्र घाटों में स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसके बाद घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पांच अनाज से तैयार हरेले से अपने ईष्ट देव व आराध्य देवी का पूजन किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोकपर्व हरेला मां-बहन व बेटियों ने परिवार के सदस्यों के सिरों में हरेला रखकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। घरों मे...