Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सांप ने दो लोगों को डसा
पिथौरागढ़, अगस्त 7 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने दो लोगों को डस लिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। पहला मामला नगर के कृष्णापुरी क्षेत्र में सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को 21 वर्षीय सुभाष क्षेत्र में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद साथी उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इधर थल क्षेत्र में बुधवार शाम को 61 वर्षीय गोविन्दी देवी को सांप ने डस लिया। बताया महिला अपने खेतों से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान सांप ने उनके पांव में डस लिया। जिसके बाद परिजन महिला को थल स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख ने दोनों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। बताया दोनों लोगों की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.