Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में प्रतिबंधित आर्मी कॉम्बैट यूनिफॉर्म का जखीरा पकड़ा, दुकानदार गिरफ्तार
पिथौरागढ़, जुलाई 5 -- Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। पुलिस ने कासनी स्थित एक आर्मी स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित भारतीय सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म का कपड़ा और तैयार वर्दियां बरामद की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 349 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस को सूचना दी थी कि कासनी स्थित सोर वैली आर्मी स्टोर एंड स्पोर्ट्स में भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म का प्रतिबंधित कपड़ा अवैध रूप से रखा गया है और उसे बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.