Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के रोडवेज कर्मियों ने वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारियों को अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 2 नवंबर तक कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी न करने पर 3 नवंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष दीपक सिंह कठायत ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होती है, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मियों ने वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश वेतन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.