Pithoragarh News: पालिकाध्यक्ष ने निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 29 -- Pithoragarh News: डीडीहाट। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गुरुवार को उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष चुफाल ने कहा कि डीडीहाट-ओगला मोटर मार्ग पर झूला मंदिर के पास पांच करोड़ रुपये की लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से जनता और स्थानीय वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इधर, एचएससीएल के जेई विनीत ने बताया कि टैक्सी स्टैंड में सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अन्य कार्य भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.