पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के प्रमुख लोकपर्व सातूं-आठूं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दौरान कुमाऊंनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों की अनूठी झलक प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सदर रामलीला मैदान में बैठक आयोजित की गई। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति और सातूं-आठूं महोत्सव समिति की संयुक्त बैठक भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरुषों और महिलाओं के पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पर्व को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हिलजात्रा के सांस्कृतिक दलों को सातूं-आठूं महोत्सव में आमंत्रित करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पारंपरिक वेशभूषा रहेगी सातूं-आठूं पर्व के आकर्षण का केंद्र आ...