पिथौरागढ़, अक्टूबर 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। ग्रामसभा पांगला में आयोजित बैठक में आगामी पांगला महोत्सव 2.0 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य व सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मेला संयोजक भवान बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष पांगला महोत्सव का आयोजन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी। महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...