Pithoragarh News: पहाड़ में स्मैक सप्लायर नानकमत्ता से धरा
पिथौरागढ़, नवम्बर 12 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सीमांत में स्मैक की सप्लायर करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने नानकमत्ता से गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते फरवरी माह के दौरान घाट बैरियर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। विवेचना में सामने आया कि बलविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता ऊधमसिंह स्मैक का सप्लायर है। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बीते रोज पुलिस टीम ने नानकमत्ता से बलविंदर को गिरफ्तार किया है। टीम में एसआई चंदन सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पहाड़ में स्मैक सप्लायर नानकमत्ता से गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.