Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचा परिवार
पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। मूनाकोट विकासखंड के जामीरपानी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक परिवार बाल-बाल बच गया। बोल्डर हरीश प्रसाद पुत्र कालूराम के मकान की दीवार तोड़ते हुए किनारे से निकल गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर खाना बना रहे थे। गनीमत रही कि बोल्डर की चपेट में कोई नहीं आया और बड़ी अनहोनी टल गई। मंगलवार को स्थानीय दीपक कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा, जिससे हरीश के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिवार ने एहतियातन दूसरे घर में शरण ली है। घटना की सूचना राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक प्रशासन की टीम गांव में नहीं पहुंची है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.