Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरने पर महिला घायल
पिथौरागढ़, नवम्बर 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बोक्टा गांव में पहाड़ी से गिरने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बोक्टा निवासी 60 वर्षीय तुलसी देवी बकरी चुगाने को जंगल गई हुई थी। जहां अचानक महिला का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। महिला के फोन करने पर गांव के लोग उन्हें गंगोलीहाट स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख की टीम ने उनका उपचार किया। बताया महिला के सिर में चोट आयी है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.