Pithoragarh News: पहाड़ी से अनियंत्रित होकर खााई में गिरा पशुपालक
पिथौरागढ़, सितम्बर 8 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के क्वारबन गांव में बकरी चुगाने जंगल गए बुजुर्ग पशुपालक पहाड़ी से अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायल बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बुजुर्ग के कमर में गंभीर चोट है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज सोमवार को 77 वर्षीय मोहन सिंह गांव के समीप बकरी चुगाने के लिए गए। एक पहाड़ी में वह खड़े थे, इस बीच एकाएक उनका पैर फिसला और वह अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गए। उनके साथ मौजूद अन्य पशुपालकों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाद में सभी ने मिलकर बुजुर्ग को खाई से निकाला और तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख की टीम ने घायल बुजुर्ग का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि बुजुर्ग को भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.