पिथौरागढ़, नवम्बर 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के देवदार में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया, ग्राम प्रधान सुनील थापा रहे। प्रदर्शनी में 45 पशुपालकों के 70 पशुओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी के दौरान विमला देवी की गाय को चैंपियन पुरस्कार मिला। वही विभिन्न वर्गों में विमला देवी, प्रकाश कोहली, गीता वल्दिया व दिगर सिंह ने पहला स्थान, खीमा देवी, चंद्रा वल्दिया, मोहनी देवी, देवकी देवी ने दूसरा स्थान और गंगा देवी, कलावती देवी, भुना देवी, सपना कोहली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...