पिथौरागढ़, अक्टूबर 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की ओर से गुंजी, कुटी व आदि कैलाश क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 30 सितम्बर से पांच अक्तूबर तक आयोजित शिविर के दौरान विभाग की ओर से टीकाकरण, उपचार, औषधी वितरण व पशुधन टैगिंग संबंधी अभियान चलाया गया। इस दौरान गुंजी, कुटी व आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर संचालित पशुधन का टीकाकरण, रोग नियंत्रण व आवश्यक औषधियां वितरित की गई। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश धौनी, फार्मेसी अधिकारी महेश भट्ट, अमित नबियाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...