पिथौरागढ़, नवम्बर 25 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। नगर के देवराला पव्वाधार में ब्लॉक स्तरीय पशु-प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद ने पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 85 पशुपालकों के लगभग 200 पशुओं ने प्रतिभाग किया। पशु प्रदर्शनी का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया, जिसमें कुल 12 पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदर्शनी में मीनाक्षी देवी की गाय को चैम्पियन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देवराला के ग्राम प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन कन्याल, कुन्तोला की ग्राम प्रधान संजय सिंह बिष्ट, कुन्तोला की पूर्व ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चन्द्र ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से डॉ. मंजू असवाल, डॉ. नवीन आर्या, डॉ. दीपक कुमार, रम...