पिथौरागढ़, नवम्बर 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर से धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र दुग्तू पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 12 नवंबर को वह धारचूला के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद धारचूला से मुनस्यारी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मुनस्यारी से पिथौरागढ़ आएंगे और एक होटल में भोजन करने के बाद लोहाघाट के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...