पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पपदेव के ग्रामीणों ने अवैध भूमि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को स्थानीय किसान प्रकाश वर्मा समेत महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग लगातार भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके कारण स्थानीय किसानों को कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान कमला वर्मा ने पपदेव गांव को कृषि-उद्यान मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों को कृषि और उद्यान संबंधी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इस दौरान रेखा वर्मा, दीपिका वर्मा समेत अन्य महिलाएं शामिल रही...