Pithoragarh News: नेपाल में भारतीय बीड़ी पकड़ी
पिथौरागढ़, नवम्बर 7 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। नेपाल पुलिस ने भारत से अवैध तरीके से ले जा रहे बीड़ी को जब्त किया है। शुक्रवार को दशरथचंद नगर पालिका-6 के काली नदी तट से पुलिस ने भारतीय ब्रान्ड की बीड़ी जब्त की। जिसकी कीमत लगभग बीस हजार रुपये से अधिक की बताई जा रही है। कस्टम विभाग के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ने बताया की तस्कर कस्टम चोरी कर गैर-कानूनी तरीके से नेपाल में बीडी पहुंचा रहे थे। कहा बैतड़ी के सेरा पुलिस को बीड़ी लावारिस हालत में मिली। लोकेन्द्र ने कहा सामान को जब्त कर कस्टम को सुपुर्द कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.