पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। लोवर पीसीएस परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बने संदीप गिरी को सम्मानित किया गया। बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पहल पर नगर के एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर कल्पना देवलाल, मेजर ललित सामंत, अशोक बोहरा, सुर साधना एकेडमी के फाउंडर पारस कोरंगा ने संयुक्त रूप से शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर संदीप को सम्मानित किया। इस दौरान संदीप ने परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...