पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने नशे में स्कूटी चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली से वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को अंकुर राज बिना हेलमेट व शराब के नशे में स्कूटी चलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर स्कूटी सीज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...