पिथौरागढ़, सितम्बर 25 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक पंकज सिरोला व प्रकाश सामंत नशे में वाहन चलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...