पिथौरागढ़, नवम्बर 27 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अस्कोट, धारचूला, जौलजीबी व बलुवाकोट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक शमशेर सिंह, रूवैश सिंह, दिनेश मेहता व किशन टम्टा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...