पिथौरागढ़, अक्टूबर 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी रोड निवासी तारकेश और पाण्डेगांव निवासी लतिका ने विवाह के सात फेरों के बाद परिणय पौधा लगाया। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पर्यावरण संरक्षण पहल से जुड़ते हुए वधू लतिका ने परिणय पौधा अपनी माता ज्योति पाठक और पिता पूरन चंद्र पाठक को सौंपा। लतिका के माता-पिता ने कहा कि वह पौधे की देखभाल अपनी बिटिया की तरह करेंगे। वहीं वर-वधू ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान हेम चंद्र पाण्डेय, माया पाण्डेय, पुष्पेश पाण्डेय, कैलाश चंद्र पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, प्रणव पाण्डेय, त्रिभुवन पाण्डेय, विशाल पाठक, नीरू पाठक, शैलजा पाठक, अपेक्षा पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...