पिथौरागढ़, अगस्त 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। दोबांस ग्रामसभा के धाराखाली, मैलपुखर तोक में भालू के आंतक से लोग परेशान है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान देवेन्द्र टम्टा ने बताया कि भालू रात के समय खेतों में आकर फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। कहा वर्तमान में लोगों के खेतों में मक्के की फसल तैयार होने की कगार पर है। लेकिन भालू रात के समय खेतों में आकर फसल को पूरी तरहे से बर्बाद कर रहा है। जिससे लोगों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही बकरी चुगाने जाने वाले लोगों व मवेशियों के लिए भालू खतरे का सबब बना हुआ है। टम्टा ने वन विभाग से भालू के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...