पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। धारचूला में एक बुजुर्ग महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार धारचूला निवासी 70 वर्षीय रेखा देवी अपने घर के समीप कुछ काम कर रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...