Pithoragarh News: धारचूला में बैक करते समय वाहन पलटने से बुजुर्ग घायल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। धारचूला के स्याखूरी क्षेत्र में बैक करते समय चोपहिया वाहन पलटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया है। रविवार शाम हुई घटना के समय वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें एक बुजुर्ग को ही चोट आई है। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को उपजिला अस्पताल धारचूला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार को घायल स्याखूरी निवासी 90 वर्षीय इंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सांस की समस्या है। जिसके लिए वह प्रत्येक माह की 11 तारीक को धारचूला आते थे। बताया रविवार को भी वह अपनी दवाइयां लेने के लिए धारचूला पहुंचे थे। बताया दिन में दवाई लेने के बाद वह अपने गांव के एक वाहन में बैठकर अपने घर को लौट रहे थे। बताया स्याखूरी अपने गांव पहुंचने पर जैसे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.