Pithoragarh News: दौबांस में गुलदार का आतंक
पिथौरागढ़, अगस्त 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस क्षेत्र में गुलदार का आंतक बना हुआ है। मंगलवार को ग्राम प्रधान देवेन्द्र टम्टा ने बताया कि क्षेत्र के अमकोट तोक में सोमवार देर शाम को घर के बाहर बैठे एक कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया । इस दौरान घर के आसपास के लोगों के हल्ला करने पर गुलदार कुत्ते को छोड़कर वहां से भागा। प्रधान टम्टा ने बताया की पूर्व में भी गुलदार बकरी और दो गायों को अपना निवाला बन चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.