Pithoragarh News: देवतपुरचौडा में पंचायत भवन का उद्धाटन
पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत देवतपुर चौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन हुआ। मंगलवार को दायित्वधारी गणेश भंडारी ने फीता काटकर पंचायत भवन का उद्घाटन किया। दायित्वधारी भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पंचायतों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि गांव के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो। ग्राम प्रधान संगीता देवी ने कहा कि इससे गांव के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हेमा बम, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य, बीडीओ राजेंद्र अवस्थी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दीपक कुमार, मीना जोशी, सोनिका कोहली,हरीश बिष्ट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.