पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेगधार में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिसमें आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 51 जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया। शिविर में विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, उपजिलाधिकारी खुशबू पाण्डे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र चुफाल, खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद टम्टा सहित विभिन्न विभागों...