Pithoragarh News: दुपहिया वाहन की टक्कर से बच्चा घायल
पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के चिमस्यानौला के समीप दुपहिया वाहन की टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम 9 वर्षीय नैतिक अपने दादा की दुकान से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान बियरशिवा स्कूल के समीप एक दुपहिया चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसके दादा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. राहुल की टीम ने घायल का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया बच्चे के पांव में चोट आयी है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.