पिथौरागढ़, सितम्बर 18 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने दुकान की आढ़ में अवैध शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भूलीगांव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को हीरा सिंह अपनी परचून की दुकान में शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...