पिथौरागढ़, सितम्बर 20 -- Pithoragarh News: मुनस्यारी। नंदा अष्टमी के अवसर पर अंकुर सोसाइटी के सदस्यों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बीते दिन सदस्यों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। मेले और पूजा के समापन के बाद सोसाइटी के सदस्यों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। उन्होंने इधर-उधर बिखरे कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। सोसाइटी के दीपक पंवार ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है,आगे भी लगातार अभियान संचालित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...