पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: थल। थल-बेरीनाग सड़क पर रविवार देर रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में अल्मोड़ा के रहने वाले एक युवक का शव घंटों रेस्क्यू बाद खाई में पड़ा हुआ मिला। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक आदि कैलास यात्रा कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार बीती रात नौ बजे के करीब दो युवक स्कूटी पर सवार होकर थल-बेरीनाग मार्ग से गुजर रहे थे। बरड बैंड के समीप नाले अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और स्कूटी करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि एक युवक घायल अवस...