Pithoragarh News: थल में कलश यात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ
पिथौरागढ़, नवम्बर 14 -- Pithoragarh News: थल। थल में ऐतिहासिक रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बालेश्वर महादेव मंदिर से पेट्रोल पंप मार्ग होते हुए रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। रामलीला मंचन का उद्घाटन राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू व भाजपा नेता भूपाल सिंह सत्याल ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन नट-नटी संवाद, सूत्रधार के बाद रावण, कुंभकरण और विभीषण की ओर से भगवान शिव की कठोर तपस्या कर वरदान प्राप्त करने, वरदान के अहंकार में रावण का कैलाश पर्वत हिलाने का प्रयास करना, राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ करना व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म तक की लीला मंचन किया गया। नट-नटी की भूमिका हेम चंद्र जोशी व राजेंद्र प्रसाद, रावण चंद्र मोहन पांगती, कुंभकरण महिपाल राम, विभीषण शुभम वर्मा, राजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.