पिथौरागढ़, जुलाई 27 -- Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। नगर के पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सोमवार सुबह तड़के चार बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जिसका सिलसिला देर शाम तक भी जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना व गर्भ गृह में स्वयंभू शिवलिंग में जल चढ़ाकर अभिषेक किया, और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने शिवलिंग की अर्द्ध परिक्रमा करने के बाद हनुमान मंदिर, शिवलिंग अर्घपूजा, केदारनाथ शिला, नंदी, रामगंगा नदी के त्रिवेणी संगम व प्रेत शिला की पूजा की। यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार मंदिरों में उमड़ी आस्था यह भी पढ़ें- भगवान शिव की आराधना एवं मनोकामना सिद्धि का परम पावन अवसर यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन में शिवालयों मे...