पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को विण ब्लॉक में कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बास्ते की जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने चाहिए, उन्होंने पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। हिमालय अध्ययन केंद्र के डॉ. दिनेश जोशी ने जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए...