पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- Pithoragarh News: गोविंद चावला, बेरीनाग। कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।रविवार को प्रभारी कोतवाल हरीश कोरंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, टैक्सी चालकों और आम नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। लोगों ने नगर क्षेत्र में नाबालिगों के वाहन चलाने और तेज रफ्तार बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेरीनाग-उडियारी-चौकोड़ी-कोटमन्या और उडियारी बैंड-थल मोटर मार्ग के किनारे घनी झाड़ियां उगने से सड़क पर दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने झाड़ियों की कटाई के साथ सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। पुलिस ने लोगों से बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को किराये पर नहीं रखने और किसी भी संदिग्ध गतिव...