Pithoragarh News: तीन दिन में देव सिंह मैदान-विजडम तिराहा ठीक करने के निर्देश
पिथौरागढ़, अगस्त 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने देव सिंह मैदान से विजडम तिराहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति को सही करने के आदेश दिए हैं। कुछ दिन पूर्व भी डीएम ने एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभागों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सड़क मार्ग दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.