पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के जनगणना संबंधी डाटा संकलन कार्य को प्रभावी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को डाटा एकत्र करने की प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप, आवश्यक सावधानियों और प्रमाणिक जानकारी दर्ज करने के तरीकों की जानकारी दी गई। विकास भवन सभागार में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सामूहिक व समग्र डाटा एकत्र कर एक विस्तृत जिला पुस्तिका तैयार की जाएगी। इस पुस्तिका में किसी व्यक्ति या परिवार की निजी जानकारी शामिल नहीं होगी। इसमें केवल जनपद की सार्वजनिक सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं और उपलब्ध संसाधनों का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh New...