पिथौरागढ़, अक्टूबर 26 -- Pithoragarh News: योगेश जोशी, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र से लगे कनारी पांभै में एक पांच वर्षीय मासूम ने तारपीन तेल गटक लिया। रविवार दिन में हुई घटना के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार रविवार दिन में बच्चे का पिता घर में पुताई का कार्य कर रहा था। इस दौरान व्यक्ति जैसे ही कुछ काम से कमरे में गया तो बच्चे ने बोतल में रखे तारपीन तेल का सेवन कर लिया। जिसके कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन बच्चे को तुरन्त बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता पांडे की देखरेख में बच्चे का...