पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र दीपांशु सिंह बोरा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। छात्र अब नेशनल स्कूल गेम्स में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। दीपांशु की इस उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, प्रशिक्षक डॉ. धनी राम ग्वासाकोटी, खेल प्रभारी अशोक कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक (माध्यमिक) प्रदीप पंत, ब्लॉक खेल समन्वयक (बेसिक) भरत मरकुना सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...