पिथौरागढ़, जुलाई 14 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विण में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू निषेध व नियंत्रण विषय पर निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सोशल वर्कर दीपक बडोला, काउंसलर जीवन पंत, अनुजा भट्ट ने विद्यार्थियों को तम्बाकू और धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। निबंध प्रतियोगिता में नैना शर्मा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा उमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य करण सिंह थापा ने विद्यार्थियों को नशे...