पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ। नगर के बिलई क्षेत्र में ततैयों के हमले से एक युवती घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बिलई निवासी 20 वर्षीय काजल पर ततैयों ने हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने युवती का उपचार किया। बताया युवती प्राथमिक उपचार के बाद घर चली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...