पिथौरागढ़, अक्टूबर 30 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बिसाड़ क्षेत्र में ततैयों के हमले में एक बच्चा घायल हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई घटना के बाद परिजन बच्चें को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह विषाड़ निवासी दस वर्षीय मंयक कुमार अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता बना हुआ था, जिसमें से कुछ ततैयों ने बच्चे के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चे ने किसी तरह ततैयों से अपनी जान बचाई। घटना के कुछ देर बाद बच्चे की मां उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया बच्चे के सिर और कंधे पर ततैयों ने डंक मारा है। चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे...