पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब बेचने पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला पुलिस ने घटधार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट संचालक मुकेश बुदियाल के पास से अंग्रेजी व कच्ची शराब बरामद हुई। इधर पिथौरागढ़ सनवाल बैंड के समीप चलाए अभियान के दौरान पुलिस को ढाबा संचालक विनोद कुमार के पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...