पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- Pithoragarh News: हरगोविंद, गंगोलीहाट। भंडारीगांव में गुलदार की दशहत को लेकर वन विभाग ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की। मंगलवार को खेतीगांव,जाखनी उप्रेती क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में बाल सुरक्षा व जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिमसें बच्चों व शिक्षकों को वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर जागरुक किया। छात्र-छात्राओं को सीटियों का वितरण कर आसपास झाडियों का कटान किया। वन विभाग का कहना है कि निरंतर सघन गश्त,कॉम्बिंग व रात्रि कालीन गश्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...