पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- Pithoragarh News: थल। नगर के खड़ी बाजार में आयोजित चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हुआ। चौथे दिन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक महिलाओं ने कीर्तन भजन कर रंग जमाया। वही तीन बजे बाद कृष्ण डोले की शोभा यात्रा पुराना बाजार, बालेश्वर मंदिर, नए बाजार होते हुए रामगंगा तट तक निकाली गई। यहां पुरुष और महिलाओं की टोली ने बड़े देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृजबाला....., दैया रे दैया यशोदा मैया इसी को संभाल बड़ा नटखट हैं तेरो नन्दलाल... सहित अन्य भजन गाए। जिसके बाद पुरोहित जगदीश चंद्र जोशी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कृष्ण डोले का विधिवत विसर्जन किया। यहां आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, भूपेंद्र सिंह पांगती, प्रवीण जंगपांगी, सुन्दर राम, मनोहर आर्या, अमन मेहता, सुंदर लोहनी, प्रथम बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ...